वैशाली : ग्रामीण कार्यकर्ताओं के बीच प्रसव पूर्व देखभाल पर कार्यशाला का आयोजन

वैशाली। आकांक्षी प्रखंड लालगंज के शीतल भकुरहर पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र पर संपूर्णता अभियान के तहत प्रसव पूर्व देखभाल पर ग्रामीण महिलाओं के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान पीरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो कोमल बनसोडे और ........

Jul 10, 2024 - 01:34
 0
वैशाली : ग्रामीण कार्यकर्ताओं के बीच प्रसव पूर्व देखभाल पर कार्यशाला का आयोजन

पूरक पोषाहार पर भी दी गयी जानकारी 

वैशाली। आकांक्षी प्रखंड लालगंज के शीतल भकुरहर पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र पर संपूर्णता अभियान के तहत प्रसव पूर्व देखभाल पर ग्रामीण महिलाओं के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान पीरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो कोमल बनसोडे और महिला पर्यवेक्षिका ऋतु कुमारी के द्वारा प्रसव पूर्व देखभाल और गर्भावस्था में देखभाल पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के प्रथम तिमाही में पंजीकरण और टीकाकरण के साथ साथ महिलाओं को पूरक पोषाहार से आच्छादित करना है। इस आशय की पूर्ति के लिए आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को विशेष रूप से बताया गया। मालूम हो कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी के द्वारा किया गया था। इस अवसर पर पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर मनोज कुमार भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0