रामगढ़वा थानाध्यक्ष की मदद से अंतराष्ट्रीय फ्रांड को छापेमारी कर किया गिरफ्तार
एक अन्तर्राष्ट्रीय साइबर फ्राड को स्थानीय पुलिस की मदद से छतीसगढ पुलिस क्राइम ब्रांच ने आदापुर थाना के कलवारी मझरिया से गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अन्तर्राष्ट्रीय फ्राड है तथा पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना अंतर्गत जौकटिया गांव निवासी रेयाज अहमद ..................

रामगढ़वा थानाध्यक्ष की मदद से अंतराष्ट्रीय फ्रांड को छापेमारी कर किया गिरफ्तार
पूर्वी चम्पारण,रामगढ़वा(एम० कुमार)।
एक अन्तर्राष्ट्रीय साइबर फ्राड को स्थानीय पुलिस की मदद से छतीसगढ पुलिस क्राइम ब्रांच ने आदापुर थाना के कलवारी मझरिया से गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अन्तर्राष्ट्रीय फ्राड है तथा पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना अंतर्गत जौकटिया गांव निवासी रेयाज अहमद का 25 वर्षीय पुत्र मो० रियाज उर्फ मो वलीउल्लाह रेयाज है। इसकी गिरफ्तारी उसके ससुराल आदापुर थाना के कलवारी मझरिया निवासी उनके ससुर स्वर्गीय शेख परवेज के घर से हुई है। पुलिस ने बताया कि छतीसगढ राज्य के सीतापुर थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या 67/23 दर्ज किया गया था। गिरफ्तार ठग छतीसगढ राज्य के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना अंतर्गत लिचिरमा निवासी स्वर्गीय मानिक चंद पैकरा की 45 वर्षीय पत्नि सेवपति पैकरा से 25 लाख इनाम दिलाने के नाम पर 25 फीसदी करीब 7 लाख रुपये की औनलाइन ठगी किया था। जब उक्त महिला को पता चला कि उसके साथ ठगी हुआ है, तो महिला ने पुल से कूदकर जान दे दी। छापेमारी दल में छतीसगढ क्राइम ब्रांच पुलिस सीतापुर के इंस्पेक्टर मो कलीम सहित रामगढ़वा थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।