समस्तीपुर : हसनपुर थाना क्षेत्र के परोड़िया में कार ने मारी बच्ची को ठोकर इलाज कराने ले जाने के क्रम में मौत।                                                       

समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के परोड़िया गांव में सोमवार को एक कार की ठोकर से एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई । बताया जाता है कि कार से एक व्यक्ति एस एच 88 पथ से एक कॉउंसलिंग में भाग लेने के लिए पटना से दरभंगा जा रहा था कि हसनपुर थानान्तर्गत परोड़िया गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने बच्ची को रोंद दिया , जिससे बच्ची गम्भीर रूप से जख्मी हो गई । परिजनों ने इलाज के लिए बच्ची को रोसड़ा ले जा रहे थे कि  रास्ते में ही जख्मी बच्ची ने दम तोड़ दिया । मृत बच्ची की पहचान परोड़िया गांव के हरिनारायण पौद्दार उर्फ पप्पू पौद्दार के दस वर्षीय पुत्री भारती कुमारी के रूप में की गई है । घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने कार को कब्जे में लेकर हसनपुर थाना को सूचना दिया । सूचना पाते ही हसनपुर थाना के एसआई अजित त्रिवेदी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर कार को कब्जे में करते हुए आगे की कार्रवाई करने में जुट गए हैं ।