सीतामढ़ी :- प्रधानमंत्री की 24 अप्रैल की रैली ऐतिहासिक होगी: विधायक अनिल राम

Apr 23, 2025 - 05:39
0 1
सीतामढ़ी :- प्रधानमंत्री की 24 अप्रैल की रैली ऐतिहासिक होगी: विधायक अनिल राम

जनता में दिख रहा है गजब का उत्साह 

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- बथनाहा विधायक अनिल राम ने आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर उत्साह जताते हुए कहा है कि यह रैली ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में लाखों की भीड़ उमड़ेगी और यह मिथिलांचल की राजनीति में एक नया इतिहास रचेगी।

विधायक अनिल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। जनता उनके विजन और कार्यशैली को बखूबी समझती है। 24 अप्रैल की रैली में जनसमर्थन साफ देखने को मिलेगा।

विधायक अनिल ने कहा कि रैली की तैयारी जोरों पर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में लोग रैली में शामिल होने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह रैली केवल एक चुनावी सभा नहीं, बल्कि विकास के प्रति जनता के विश्वास की अभिव्यक्ति होगी। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री बिहार के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। पार्टी के मंडल अध्यक्षों, पंचायत प्रमुखों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक ने कहा, यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री हमारे क्षेत्र में आ रहे हैं।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके पास न नीति है न नेतृत्व, वे इस रैली को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं, लेकिन जनता सच जानती है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भारी संख्या में रैली में पहुँचकर प्रधानमंत्री का स्वागत करें और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User