सीतामढ़ी :- मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
--- शांति व अनुशासन के साथ मनाएं मुहर्रम-- बीडीओ
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- मुहर्रम पर्व को लेकर सोनबरसा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के , दोनों समुदायों के लोग सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा पुलिस- अधिकारी उपस्थित रहे।
बीडीओ श्री यादव ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसे शांति एवं हर्षौल्लास के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। मौके पर अपर थानाध्यक्ष श्यामजी कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश करे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
बैठक में जुलूस की तिथियों, मार्गों तथा समय को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। तय हुआ कि जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकले और इसमें निर्धारित समय का पालन अनिवार्य होगा। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने की बात कही गई। साथ ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती और ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।
मौके पर पूर्व मुखिया मनोज सिंह, पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार, पूर्णेन्दु कुशवाहा, घुरघुरा हनुमान नगर मुखिया पति मोहम्मद ज्याउद्दीन उर्फ तन्नू, पूर्व सरपंच हरिश्चंद्र ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज ठाकुर, बैजू पटेल, पैक्स अध्यक्ष शिवशंकर यादव, गरभु पासवान, राजनारायण प्रसाद, रेविचन्द महतो, राम ईश्वर यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0