सीतामढी :- बिना आदेश सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने पर बथुआरा के मुखिया समेत अन्य पर केस दर्ज

सीतामढी :- बिना आदेश सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने पर बथुआरा के मुखिया समेत अन्य पर केस दर्ज

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढी(परिहार) :- सल्हेश भगवान की पूजा में बिना इजाजत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराना बथुआरा पंचायत के मुखिया धनेश्वर पासवान को भारी पड़ गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह उड़न दस्ता पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मुखिया धनेश्वर पासवान के अलावा मुजौलिया गांव निवासी राजेंद्र शर्मा, गनौर पासवान, उचित पासवान, जीवछ पासवान, जागेश्वर पासवान, धनहा तिवारी टोला निवासी राम विनय पासवान एवं 20-25 अज्ञात को नामजद किया है। 

जानकारी के अनुसार मुजौलिया गांव में सल्हेश भगवान के पूजा के अवसर पर रविवार रात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें कुछ भोजपुरी कलाकार आए थे। इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। कार्यक्रम से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ। सोशल मीडिया के माध्यम से ही अधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी मिली। 

इसके बाद बरिए पदाधिकारी के निर्देश पर श्रम परिवर्तन पदाधिकारी बेला पुलिस के साथ सोमवार को मुजौलिया गांव पहुंची। जांच के क्रम में श्रम परिवर्तन पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में किसके आदेश से कार्यक्रम कराया गया।

 लेकिन आयुष को द्वारा कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया और नहीं कोई आदेश प्राप्त होने की बात कही। श्रम परिवर्तन पदाधिकारी ने बताया है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे तथा काफी तेज आवाज में डीजे भी बजाया जा रहा था। कार्यक्रम को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।