निस्वार्थ फाउंडेशन के संस्थापक का अनोखा पहल, सोशल डिस्टेंसिंग का दे रहे संदेश

Mar 30, 2025 - 16:57
 0  2

अशोक वर्मा/नरेंद्र झा               
मोतिहारी।
विनाशक कोरोना वायरस के वर्तमान समय को विश्व इतिहास में काला अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। समाज के जो लोग भी जागरूक हैं सभी अपने अपने स्तर पर कोरोना वायरस के युद्ध को लड़ रहे हैं। ना सिर्फ लड़ रहे बल्कि आम लोगों में जागरूकता लाने का वे निरंतर प्रयास भी कर रहे हैं ।सरकारी स्तर पर जो लोग भी  जंग में खड़े हैं उन लोगों की जितनी भी तारीफ की जाए कम ही होगी ,खासकर के चिकित्सा सेवा से जुड़े हुए हमारे जो भी डॉक्टर ,नर्स, स्टाफ ,कंपाउंडर है या पुलिस प्रशासन के जो लोग हैं उन लोगों की सेवा भी इतिहास में दर्ज होगी। पुलिस आज डंडे भाज रही है, पुलिस जमकर पिटाई कर रही है इस दृश्य को हम  सभी लोग देख रहे हैं लेकिन पुलिस की पिटाई को उस रूप में ही लेना चाहिए जिस तरह एक बच्चे का कान पकड़कर मां-बाप उसे रास्ते पर लाने का प्रयास करते हैं उसे कुछ नियम कायदा  बताते - सिखाते हैं। जसोदा भी कृष्ण के कान को पकड़ी थी। तो पुलिस या  जिला प्रशासन के द्वारा जो आज कड़ाई किया जा रहा है वह जनता की सुरक्षा के लिए ही है।मोतिहारी में लॉक डाउन के कारण जो लोग भी पीड़ित हो रहे हैं उनकी सेवा मे काफी संख्या में सामाजिक संस्था के लोग उतर पड़े हैं ।हर कोई अपने अपने स्तर पर पीड़ित मानव की सेवा कर रहे हैं ।

कोई  छिड़काव करा रहा है , कोई आवश्यक सामान का पैकेट वितरित कर रहा है तो कोई आम लोगों में जागरूकता फैला  रहा है। नगर परिषद की तरफ से सफाई अभियान पर भी ध्यान दिया जा रहा है ।इस बीच  कोरोना वायरस के खिलाफ अजूबा जंग लड़ रहे  केशव कृष्ण जी,जो निस्वार्थ फाउंडेशन के संस्थापक हैं, अहले सुबह प्रतिदिन घर से निकल जाते है और एटीएम , किराना दुकान या  दवा की दुकानों के सामने पेंट से दूर- दूर का घेरा बना रहे हैं ।वे  घेरा के द्वारा संदेश दे रहे हैं कि आप लोग डिस्टेंस को मेंटेन करें,क्योंकि कोरोनावायरस जिसका कोई इलाज अब तक नहीं निकला है सिर्फ  डिस्टेंस रख कर के और साफ सफाई करके ही हम इस वायरस को परास्त कर सकते हैं। उनका जो यह अभियान है वह वैसे जगहों पर चल रहा है जो सार्वजनिक रूप से लोगों के व्यवहार के लिए है, चाहे बैंक के सामने  हो या अन्य जरूरी सामग्री की दुकानें हो। वहां पर इनका यह अभियान आज कई दिनों से अनवरत  चल रहा है। 

विपत्ति के समय केशव कृष्ण के इस अभियान की प्रशंसा नगर के आम लोगों में देखी जा रही है। इसके पूर्व  केशव जी ने निस्वार्थ फाउंडेशन नामक संस्था का गठन कर बगैर सरकारी सहयोग के हजारों चंपा के फूल का पौधा वितरित कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए काम किया है। एक जुनून इनके ऊपर दिखा जिसके अंतर्गत उन्होंने चंपा के  पौधे का वृक्षारोपण किया। दैनिक भास्कर अखबार और ब्रह्माकुमारीज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में देशभर में देश भर में चलाए गए वृक्षारोपण अभियान के दौरान  केशव कृष्ण जी ने उस अभियान से अपने को जोड़ा और मोतिहारी में  सैकड़ों चंपा का पौधा लगाया । आज  कोरोना के विकट परिस्थिति में इन्होंने डिस्टेंस मेंटेन करने की इस विधि को लागू किया है और आम लोगों को एक अच्छा मैसेज दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0