घोड़ासहन : दो पोखरों का जीर्णोद्धार और ऑडिटोरियम-सह-पुस्तकालय निर्माण की तैयारी तेज, डीएम ने किया निरीक्षण
चम्पारण टुडे न्यूज़ डेस्क /पूर्वी चम्पारण। पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड में पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार एवं जिलाधिकारी, मोतिहारी द्वारा आज विभिन्न विकास योजनाओं का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित पोखरा तथा गुदरी बाजार स्थित पोखरा का जायजा.......
चम्पारण टुडे न्यूज़ डेस्क /पूर्वी चम्पारण।
पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड में पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार एवं जिलाधिकारी, मोतिहारी द्वारा आज विभिन्न विकास योजनाओं का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित पोखरा तथा गुदरी बाजार स्थित पोखरा का जायजा लिया गया। साथ ही घोड़ासहन बाजार के डाकबंगला में प्रस्तावित ऑडिटोरियम-सह-पुस्तकालय निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया गया।
पोखरों के जीर्णोद्धार की योजना :
अधिकारियों ने दोनों पोखरों के व्यापक जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण के निर्देश दिए। पोस्ट ऑफिस के पास स्थित 150 फीट × 150 फीट के पोखरा के लिए ₹32 लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया है। वही गुदरी बाजार के 250 फीट × 250 फीट के पोखरा के लिए ₹42 लाख का प्राक्कलन निर्धारित किया गया है। दोनों परियोजनाओं का कार्य NBPDCL के CSR मद से कराया जाएगा।
क्या-क्या होंगे प्रमुख कार्य :
इन योजनाओं के तहत जलकुंभी की सफाई, पोखरों की खुदाई एवं तटबंध निर्माण, पेवर ब्लॉक की बिछाई, सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना, कॉमन सैनिटेशन सेंटर का निर्माण, वृक्षारोपण, अपशिष्ट प्रबंधन हेतु नेडेफ टैंक का निर्माण, ऑडिटोरियम-सह-पुस्तकालय का निर्माण कार्य किए जाएंगे। घोड़ासहन बाजार के मध्य (डाकबंगला) ऑडिटोरियम-सह-पुस्तकालय का निर्माण भी NBPDCL के CSR मद से किया जाएगा। यह सुविधा स्थानीय युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। ऑडिटोरियम में सामुदायिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन एवं सरकारी बैठकें आयोजित की जा सकेंगी।
पुस्तकालय विद्यार्थियों को अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगा। स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। इन सभी योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक-शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी। सैनिटेशन और अपशिष्ट प्रबंधन से स्वच्छता में सुधार होगा, वहीं वृक्षारोपण से पर्यावरण हरा-भरा बनेगा।
जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया :
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए और निविदा प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए, ताकि कार्य जल्द धरातल पर उतर सके। इस अवसर पर NBPDCL के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार एवं जिलाधिकारी पूर्वी चम्पारण सौरभ जोरवाल के साथ साथ अनुमंडल पदाधिकारी ढाका, डीआरडीए के अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी घोड़ासहन, घोड़ासहन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के मेम्बर सहित कई स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0