घोड़ासहन : समस्याओं पर चैंबर ऑफ कॉमर्स का जोरदार हस्तक्षेप, सड़क चौड़ीकरण से लेकर खुले में मांस-मछली की बिक्री तक उठे गंभीर सवाल

घोड़ासहन बाजार की समस्याओं को लेकर मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई। ज्ञापन में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर स्थायी रोक एवं विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही हल्के जाम में अनावश्यक हूटर-सायरन के इस्तेमाल पर रोक लगाने, सड़क चौड़ीकरण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और महापुरुषों की प्रतिमाओं की देखरेख के लिए स्थानीय समिति गठित करने की मांग की गई।

Sep 22, 2026 - 15:06
Updated: 22 days ago
0 72
घोड़ासहन : समस्याओं पर चैंबर ऑफ कॉमर्स का जोरदार हस्तक्षेप, सड़क चौड़ीकरण से लेकर खुले में मांस-मछली की बिक्री तक उठे गंभीर सवाल

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण 
घोड़ासहन। घोड़ासहन बाजार की वर्षों से चली आ रही प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर अब व्यवसायियों ने प्रशासन के समक्ष मजबूती से आवाज उठाई है। 21 सितंबर 2026 को मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित "प्रशासन-व्यवसायी संवाद कार्यक्रम" के दौरान घोड़ासहन के व्यवसायियों की ओर से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण को एक ज्ञापन सौंपकर कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।

घोड़ासहन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष राजन कुमार के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में मुख्य बाजार में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर विशेष चिंता जताई गई है। व्यवसायियों ने कहा कि यदि यह कार्य नवरात्र शुरू होने से पहले पूरा नहीं होता है तो दशहरा और दीपावली के दौरान बाजार में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में कार्य समय पर पूरा नहीं होने की स्थिति में इसे छठ पूजा तक स्थगित करने की मांग की गई है।

खुले में मांस-मछली की बिक्री पर उठे सवाल :
ज्ञापन में घोड़ासहन मुख्य बाजार को जोड़ने वाली सड़क के किनारे तथा रेलवे प्लेटफॉर्म से सटी रेलवे की जमीन सहित बाजार के कई हिस्सों में खुले में संचालित मांस-मछली की दुकानों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। व्यवसायियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद कुछ ही दिनों में दोबारा दुकानें लग जाती हैं, जिससे समस्या स्थायी रूप से खत्म नहीं हो पा रही है। चैंबर की ओर से मांग की गई कि मांस-मछली विक्रेताओं के लिए एक उपयुक्त स्थान चिन्हित कर व्यवस्थित व्यवस्था की जाए, ताकि दुकानदारों की आजीविका भी प्रभावित न हो और बाजार में गंदगी एवं जनस्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

अनावश्यक हूटर-सायरन पर रोक की मांग :
व्यवसायियों ने हल्के जाम के दौरान भी हूटर और सायरन के अनुचित इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए इसके अनावश्यक प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में सायरन के इस्तेमाल को गंभीर परिस्थितियों एवं अधिकृत अधिकारियों तक सीमित रखने की मांग की गई है।

महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा भी उठा :
घोड़ासहन के चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर अवैध पोस्टर चिपकाने और गंदगी की समस्या को भी गंभीरता से उठाया गया। व्यवसायियों ने प्रतिमाओं की देखरेख एवं सम्मान की रक्षा के लिए स्थानीय लोगों को शामिल करते हुए एक समिति गठित करने की मांग की है। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रशासन से इन सभी समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान करने की अपील की है, ताकि घोड़ासहन के व्यवसायियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी राहत मिल सके।

Downloads (1)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User