रामगढ़वा : बाइक चोरी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर बरामद कर भेजा जेल
चम्पारण टूडे | पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा: स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक स्प्लेंडर बाइक (नंबर: BR 22AC 3842) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
चम्पारण टूडे | पूर्वी चम्पारण
रामगढ़वा: स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक स्प्लेंडर बाइक (नंबर: BR 22AC 3842) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेला निवासी स्वर्गीय गयासुद्दीन अंसारी के पुत्र नसरुद्दीन अंसारी उर्फ मसरूद्दीन उर्फ 'होठ कट्टी' के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा, तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान मौके पर थाने के एएसआई और पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)