विभिन्न धार्मिक स्थानों पर नवरात्रि पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, शैलपुत्री माता की प्रथम पूजा के साथ पूजा प्रारंभ
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। *रामगढ़वा:* प्रखंड क्षेत्रों में शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और पूजा समितियों द्वारा रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के जयकारों के साथ निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। वही शंकर मंदिर स्थानों से यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु माता के झंडे और चुनरी लिए हुए चल रहे थे। नौ दिनों तक तीन देवियों के नौ रूपों की होगी पूजा: अहिरौलिया निवासी आर्चाय पंडित धनंजय शास्त्री ने बताया कि नवरात्रि का त्योहार नौ दिनों तक चलता है। इन नौ दिनों में तीन देवियों - पार्वती, लक्ष्मी और सरस्वती के नौ रूपों का पूजन किया जाता है। पहले तीन दिन पार्वती के रूप, अगले तीन दिन लक्ष्मी माता के स्वरूपों और अंतिम तीन दिन सरस्वती माता के स्वरूपों की पूजा की जाती है।

आज प्रथम दिन शैलपुत्री पूजा आज प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया गया। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में प्रथम देवी शैलपुत्री हैं। पर्वतों के राजा हिमालय की पुत्री होने से इनका नाम शैलपुत्री पड़ा है। इनका वाहन नंदी है, इसलिए इन्हें वृषारूढ़ा भी कहा जाता है। वही शोभा यात्रा के बाद मंदिरों में कलश स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना प्रारंभ कर दी गई। शोभायात्रा के दौरान मौके पर आर्चाय मनोज पांडेय,मंदिर अध्यक्ष मुन्ना कुमार तुफानी, मुन्ना मोदी,विजय सहनी,मुकेश कुमार,बलराम प्रसाद, अजीत सिंह,मनीष सिंह,सुरेन्द्र प्रसाद, राजन कुमार,गोलू कुमार,विक्की कुमार, सहित अन्य भक्त व पुलिस और चौकीदार मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)