पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Oct 04, 2026 - 07:51
0 23
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

चम्पारण टूडे,पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा -स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात विशेष अभियान चलाकर तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली गिरफ्तारी कांड संख्या 97/24 में हुई है। यह मामला एससी/एसटी एक्ट से जुड़ा है। इस कांड के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त *विशुनदेव महतो, 65 वर्ष, पिता स्व. खेदू महतो, निवासी सिसवानिया, थाना रामगढ़वा* लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे घर से धर दबोचा। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने *कांड संख्या 451/26* में मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान *मोहम्मद आशिक उर्फ अल्ताफ राजा, 38 वर्ष, पिता मोहम्मद शकील, निवासी भुवन छपरा, थाना चकिया* के रूप में हुई है। उस पर बाइक चोरी करने का आरोप है। तीसरी कार्रवाई शराब के विरुद्ध की गई। *कांड संख्या 452/26* के तहत शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में *सुरेंद्र सहनी, 60 वर्ष, पिता स्व. विष्णुदेव सहनी, ग्राम मलाही टोला* और *नौशाद शेख, 38 वर्ष, पिता हकीम शेख, ग्राम आमोदेई, दोनों थाना रामगढ़वा* शामिल हैं। बताया जाता है कि दोनों सार्वजनिक स्थल पर शराब के नशे में मिले थे। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि सभी की मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। मौके पर गस्ती अभियान में थाना एसआई,चौकीदार व सिपाही मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User