जिला में एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन की बैठक में रामगढ़वा प्रखंड अध्यक्ष बने प्रमोद कुशवाहा, शुभचिंतकों ने दी बधाइयां
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। जिला के रामशन पलाज होटल में एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन सदस्यों की बैठक शुक्रवार को सम्पन्न की गई। जिसमें बैठक एसोसिएशन डीलर जिलाध्यक्ष रामबाबू कुवंर जी के नेतृत्व में डीलरों की बैठक किया गया और बड़ी जिम्मवारी के रूप में रामगढ़वा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा को पुष्पमाला पहनाकर मनोनीत किया गया। इस बड़ी अपार खुशी व बधाई मनोनीत के समय देने वाले थोक बिक्रेता डीलर गोविंद सिकारिया,प्रमा प्रसाद, अजय सिंह,रितेश सर्राफ, गुड्डू कुमार, निरंजन कुमार, मिथलेश कुमार और खुदरा बिक्रेता डीलर विकास झा,अरूण सिंह,दिनेश गुप्ता, नितेश कुमार, विनोद यादव, मनोज प्रसाद,अवधेश कुमार, मोहम्मद आलम, फारूक अहमद,भुवन कुमार, नन्दकिशोर कुशवाहा सहित जिला व प्रखंड क्षेत्र के उपस्थित एसोसिएशन डीलरों ने तहे दिल से बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी रामगढ़वा प्रखंड एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा ने दी। प्रखंड क्षेत्र में खुशी का महौल उत्साहित हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)