सीतामढ़ी :- जिला पदाधिकारी द्वारा राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय, शिवहर का किया गहन निरीक्षण

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- शिवहर नगर परिषद क्षेत्र के , राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय, में जिला पदाधिकारी, प्रतिभा रानी द्वारा भ्रमण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का देखरेख किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं, कम्प्यूटर कक्ष, विद्यालय परिसर, शौचालय, कम्प्यूटर लैब तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

Sep 19, 2026 - 18:35
0 3
सीतामढ़ी :- जिला पदाधिकारी द्वारा राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय, शिवहर का किया गहन निरीक्षण

-- कक्षा-संचालन, पुस्तकालय, प्रार्थना सभा एवं कम्प्यूटर शिक्षा को व्यवस्थित करने के दिए सख्त निर्देश।

-- निरीक्षण के दौरान शिवहर नगर सभापति राजन नन्दन सिंह भी थे मौजूद।

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- शिवहर नगर परिषद क्षेत्र के , राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय, में जिला पदाधिकारी, प्रतिभा रानी द्वारा भ्रमण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का देखरेख किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं, कम्प्यूटर कक्ष, विद्यालय परिसर, शौचालय, कम्प्यूटर लैब तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यालय की कक्षा-वार समय-सारणी (क्लास रूटीन) की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक कक्षा के लिए सुव्यवस्थित रूटीन तैयार किया जाए तथा उसी के अनुरूप नियमित रूप से पठन-पाठन कराया जाए। सभी शिक्षक निर्धारित समय पर अपनी कक्षाओं में उपस्थित रहें और प्रत्येक विषय की पढ़ाई सुनिश्चित करें। कक्षा-संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेने की बात कही गई।

जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में प्रतिदिन समयबद्ध एवं अनुशासित तरीके से प्रार्थना सभा आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, सुविचार, सामान्य ज्ञान, समाचार-वाचन, स्वच्छता, अनुशासन एवं नैतिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को शामिल किया जाए। विद्यार्थियों और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाए।

कम्प्यूटर लैब के निरीक्षण के क्रम में कक्ष में फैली गन्दगी को देख कर उन्होंने काफी नाराज़ हुईं। डीपीपो शिक्षा को 24 घण्टे के भीतर कक्ष एवं कम्प्यूटर मशीन की साफ सफाई कराते हुए इसे नियमित रूप से संचालित करने तथा सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार व्यावहारिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपलब्ध कम्प्यूटर एवं अन्य उपकरण क्रियाशील अवस्था में रखे जाएँ और कम्प्यूटर कक्षा केवल औपचारिकता बनकर न रहे। विद्यार्थियों को बुनियादी डिजिटल ज्ञान एवं कम्प्यूटर के व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं सामान्य ज्ञान की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

जिला पदाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को निम्नलिखित निर्देश दिए,कक्षा-वार एवं विषय-वार रूटीन तैयार कर उसका अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय में प्रतिदिन निर्धारित समय पर सुव्यवस्थित प्रार्थना सभा आयोजित की जाए।कम्प्यूटर कक्षा का नियमित संचालन कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए।शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की समय पर और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए विशेष शैक्षणिक सहायता की व्यवस्था की जाए।विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल स्थलों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, स्वच्छता और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाए।

इस निरीक्षण के क्रम में सभापति राजन नन्दन सिंह नगर परिषद,शिवहर, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User