सीतामढी :- केंद्रीय विद्यालय जवाहर नगर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- परिहार श्री केंद्रीय विद्यालय, जवाहरनगर में गुरुवार को विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीसी सह विद्यालय प्रबंध समिति की पदेन अध्यक्ष सुश्री श्वेता भारती ने की। बैठक में प्रबंध समिति के सभी नामित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव सह प्राचार्य पंकज अग्रवाल के स्वागत संबो......
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- परिहार श्री केंद्रीय विद्यालय, जवाहरनगर में गुरुवार को विद्यालय प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीसी सह विद्यालय प्रबंध समिति की पदेन अध्यक्ष सुश्री श्वेता भारती ने की। बैठक में प्रबंध समिति के सभी नामित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव सह प्राचार्य पंकज अग्रवाल के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों, विद्यालय की उपलब्धियों, वर्तमान चुनौतियों तथा आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी समिति के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की। बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, उपलब्ध संसाधनों, प्रशासनिक कार्यों तथा विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रबंध समिति के सदस्यों ने विद्यालय को और बेहतर बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
डीडीसी सुश्री श्वेता भारती ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में डीपीओ सुजीत कुमार दास, प्रो. मो. सनाउल्लाह, रमेश कुमार यादव, डॉ. रश्मि गुप्ता, प्रो. उमेश चंद्र झा, कुमारी दिव्या, डॉ. अभय कुमार दास, रंजन कुमार, मो. आमिर सिद्दीकी, अक्षय कुमार, अखिलेश कुमार, आर.के. रंजन, शिक्षिका रिजवाना, डॉ. रंजीत कुमार सिंह, आलोक कुमार, संजय कुमार एवं फरहीन खातून सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)