सीतामढ़ी :- ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का समापन, सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ

Sep 18, 2026 - 21:02
0 5
सीतामढ़ी :- ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का समापन, सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ
सीतामढ़ी :- ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का समापन, सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ

सीमावर्ती के 40 महिलाओं को ब्यूटीशियन किट व प्रमाणपत्र के साथ 50 को मिलेगा सिलाई का प्रशिक्षण

सागर कुमार, चंपारण टुडे, "सीतामढ़ी"

सीतामढ़ी :- 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II की ओर से गृह मंत्रालय, भारत सरकार के नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026 -027 के तहत सीमावर्ती महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की गई है। शुक्रवार को वाहिनी परिसर में 21 दिवसीय ब्यूटीशियन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में परिहार विधायक गायत्री देवी एवं 51वीं वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक गायत्री देवी ने ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का समापन एवं सिलाई प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियों एवं महिलाओं के बीच ब्यूटीशियन किट और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। ब्यूटीशियन प्रशिक्षण 17 अगस्त से 12 सितंबर तक वाइब्रेंट विलेज कन्हौली, गोरहारी एवं इंदरवा में तीन चरणों में आयोजित किया गया। प्रत्येक चरण सात दिनों का था। इसमें सीमावर्ती क्षेत्र की 40 युवतियों एवं महिलाओं ने भाग लिया। वाहिनी में पदस्थ आरक्षी (बारबर) ने प्रतिभागियों को ब्यूटीशियन से जुड़े व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण किट मिलने से महिलाएं अपने क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी। इसी क्रम में समवाय सोनबरसा, कन्हौली, कन्हवा एवं भिट्ठामोड़ के कार्यक्षेत्र की 50 सीमावर्ती युवतियों एवं महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण 18 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चार चरणों में चलेगा। आरक्षी (दर्जी) प्रतिभागियों को सिलाई के विभिन्न उपयोगी कौशल सिखाएंगे। कमांडेंट संजीव कुमार सिंह ने कहा कि एसएसबी का दायित्व सीमा सुरक्षा के साथ सीमावर्ती नागरिकों के कल्याण एवं सशक्तीकरण में सहयोग करना भी है। ब्यूटीशियन, सिलाई, बेसिक कंप्यूटर, भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण, मशरूम उत्पादन एवं प्लंबिंग जैसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि सोनबरसा एवं कन्हौली के पंचायत भवनों में पुस्तकों के भंडारण की व्यवस्था भी की जानी है। उन्होंने कहा कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम एसएसबी एवं सीमावर्ती नागरिकों के बीच विश्वास और सहयोग मजबूत करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में उप कमांडेंट जय प्रकाश कुमार, सहायक कमांडेंट सुमित कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User