सीतामढ़ी :- बिहार से दिल्ली-यूपी जाना हुआ आसान, सीतामढ़ी सहित 14 नए रूटों पर चलेंगी सरकारी बस
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो सीतामढ़ी :- बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच सीतामढ़ी सहित 14 नए अंतरराज्यीय बस रूटों पर जल्द ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसें चलेंगी। बिहार के छोटे शहरों-कस्बों के यात्रियों के लिए उत्तरप्र......
-- बिहार-यूपी के बीच 14 नए बस रूट शुरू होंगे।
-- दिल्ली, लखनऊ, कानपुर के लिए सीधी बस सेवा।
-- रामायण, बुद्ध सर्किट से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी :- बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच सीतामढ़ी सहित 14 नए अंतरराज्यीय बस रूटों पर जल्द ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसें चलेंगी।
बिहार के छोटे शहरों-कस्बों के यात्रियों के लिए उत्तरप्रदेश और दिल्ली जाना अब और आसान होगा। इसके लिए बिहार और यूपी के बीच जल्द ही 14 नई अंतरराज्यीय रूटों पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की बसों का परिचालन शुरू होगा।
इसके अलावा पिछले दस वर्षों से चल रहे 25 पुराने रूटों पर बस संचालन के समझौते को भी आगे बढ़ाने पर सहमति बन गई है।
सोमवार को उतर प्रदेश के लखनऊ स्थित होटल क्लार्क अवध में बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत और उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बीच हुई उच्च-स्तरीय बैठक में इससे जुड़ा निर्णय लिया गया।
मंत्री दामोदर रावत ने बताया कि बिहार-यूपी के बीच संपर्क बढ़ने से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर से बिहार आने-जाने वाले लाखों यात्रियों को सीधी, सुरक्षित और सस्ती सरकारी बस सेवा उपलब्ध होगी।
पर्यटकों की बढ़ेगी संख्या :-
आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए भी यह महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आबताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामायण सर्किट और बुद्ध सर्किट जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को परिवहन नेटवर्क से जोड़ने पर भी चर्चा हुई है।
अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज से सीतामढ़ी, गया, बोधगया तथा वैशाली तक सीधी बस सेवा शुरू होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
निगम के अनुसार, नए रूटों पर सहमति के बाद जल्द ही दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। बैठक में बीएसआरटीसी के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव सुभाष नारायण तथा दोनों राज्यों के परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
क्या कहते है मुजफ्फरपुर डिपो सुपरिटेंडेंट :-
मामले को लेकर पूछे जाने पर मुजफ्फरपुर बीएसआरटीसी डिपो सुपरिटेंडेंट रवि श्री राम कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस दिशा में मंत्रालय स्तर पर प्रक्रिया जारी है, आने वाले निकट समय में बिहार स्टेट राज्य ट्रांसपोर्ट सर्विस की बसे की परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)