सीतामढ़ी :- पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर मेघना गर्ग के नेतृत्व में अखिल भारतीय ड्राईंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(हाजीपुर) :- पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा मेघना गर्ग के नेतृत्व में रविवार को ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट ड्राईंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हाजीपुर मुख्यालय के दो एवं महेन्द्रूघाट, पटना के एक परीक्षा केंद्र पर किया गया । उक्त आशय की जानकारी सरस्वती चन्द्र मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा एक ई रिलीज जारी कर दी गई है।.......

Sep 20, 2026 - 20:35
0 8
सीतामढ़ी :- पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर मेघना गर्ग के नेतृत्व में  अखिल भारतीय ड्राईंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(हाजीपुर) :- पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा मेघना गर्ग के नेतृत्व में रविवार को ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट ड्राईंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हाजीपुर मुख्यालय के दो एवं महेन्द्रूघाट, पटना के एक परीक्षा केंद्र पर किया गया । उक्त आशय की जानकारी सरस्वती चन्द्र मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा एक ई रिलीज जारी कर दी गई है।

इस आयोजन के अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा रंजना कुमार, सचिव मनीषा सिन्हा, कोषाध्यक्षा पूनम श्रीवास्तव, उप सचिव प्रीयंका सिंह एवं कार्यकारिणी की अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं ।

इस प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों के 255 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । महिला कल्याण संगठन की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में कलात्मक क्षमता, रचनात्मकता और प्रतियोगी भावना को प्रोत्साहित करना रहा । इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की ओर से बच्चों को फ्रुटी, चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट के साथ डाम्स कलर सेट बॉक्स उपहार स्वरूप वितरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User