रामगढ़वा। राइजिंग विंग्स एकेडमी का हुआ उद्घाटन, बच्चों का नामांकन नि:शुल्क

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)। स्थानीय रामगढ़वा के राजेंद्र नगर में 2 अप्रैल को नए शिक्षण संस्थान ‘राइजिंग विंग्स एकेडमी’ का भव्य उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्थान का विधिवत उद्घाटन डायरेक्टर राजकिशोर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल श्रीवास्तव, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू भगत एवं मयंक कुमार

Apr 02, 2026 - 18:35
Updated: 1 month ago
0 40
रामगढ़वा। राइजिंग विंग्स एकेडमी का हुआ उद्घाटन, बच्चों का नामांकन नि:शुल्क

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)।
स्थानीय रामगढ़वा के राजेंद्र नगर में 2 अप्रैल को नए शिक्षण संस्थान ‘राइजिंग विंग्स एकेडमी’ का भव्य उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्थान का विधिवत उद्घाटन डायरेक्टर राजकिशोर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल श्रीवास्तव, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू भगत एवं मयंक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में पंडित आचार्य सुरेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम को विधिवत संपन्न कराया।

समारोह में मुख्य रूप से राजू भगत, पूर्व प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव, राजेश्वर श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामबहादुर पांडेय, पूर्व सरपंच ब्रजेश गुप्ता, संजीव सिंह, कमल नयन सर्राफ, डॉ. अवनीश कुमार, रिजाउर रहमान, राजा सहनी, अरुण गुप्ता, अनिल तिवारी एवं कामेश्वर प्रसाद सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला देकर सम्मान किया गया।

इस मौके पर प्ले-स्कूल डायरेक्टर मयंक सिंह ने बताया कि संस्थान में बच्चों का नामांकन फिलहाल नि:शुल्क रखा गया है। अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कर एक माह तक पढ़ाई एवं व्यवस्था का स्वयं मूल्यांकन भी कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में इस नई पहल की सराहना करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही यह उम्मीद जताई गई कि राइजिंग विंग्स एकेडमी के खुलने से रामगढ़वा एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को अब बेहतर शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User