घोड़ासहन : कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की कीमतों पर फूटा गुस्सा, पीएम और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन

चम्पारण टुडे /पूर्वी चम्पारण  घोड़ासहन प्रखंड में आज 2 अप्रैल 2026 को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रामाशीष सिंह चौक, श्रीपुर में किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, खासकर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों और किल्लत को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Apr 03, 2026 - 05:53
Updated: 2 months ago
0 3
घोड़ासहन : कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की कीमतों पर फूटा गुस्सा, पीएम और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन

चम्पारण टुडे /पूर्वी चम्पारण 
घोड़ासहन प्रखंड में आज 2 अप्रैल 2026 को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रामाशीष सिंह चौक, श्रीपुर में किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई, खासकर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों और किल्लत को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला दहन भी किया।

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह चौहान ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल हो चुकी है, जिसके कारण देश में गैस की किल्लत और काला बाजारी बढ़ रही है, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी स्थिरता नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक्साइज ड्यूटी में कमी के बावजूद आम जनता को राहत नहीं मिल रही है।

नेता ने आगे कहा कि भारत के ईरान और खाड़ी देशों के साथ पुराने संबंध कमजोर पड़े हैं, जिसका असर सीधे ऊर्जा आपूर्ति पर दिख रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है, बातचीत ही सबसे बेहतर रास्ता है और किसी भी संकट का सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ता है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बिंदेश्वरी सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतें
आम जनता के लिए चिंता का विषय जरूर बनी हुई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User