रामगढ़वा : थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब सेवन और वारंट मामलों में 5 गिरफ्तार

Oct 02, 2026 - 18:07
Updated: 11 days ago
0 47
रामगढ़वा : थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब सेवन और वारंट मामलों में 5 गिरफ्तार

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण  

रामगढ़वा। थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब सेवन और लंबित वारंट के मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
    शराब सेवन में दो गिरफ्तार  
गस्ती अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपी थाना कांड संख्या 450/26 के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को शराब सेवन के आरोप में दबोचा। गिरफ्तार किए गए लोगों में नरेश पंडित (45 वर्ष), पिता गोपाल पंडित, निवासी दरोगा टोला, थाना बंजरिया और सूरज कुमार (29 वर्ष), पिता हरिशंकर प्रसाद, निवासी ज्ञान बाबू चौक,थाना नगर, दोनों जिला पूर्वी चंपारण शामिल हैं।  
वारंटी भी चढ़े पुलिस के हत्थे  
इसी क्रम में पुलिस ने तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें टीआर नंबर 147/23 के तहत ब्रह्मदेव राउत (75 वर्ष), पिता स्वर्गीय कलयुग राउत, निवासी पटनी; टीआर नंबर 2421/22 के तहत मंजय पटेल (36 वर्ष), पिता स्व0 नगीना पटेल, निवासी मिश्रौलिया; और टीआर नंबर 2461/26 के तहत कृष्णा पासवान (45 वर्ष), पिता श्री पासवान, निवासी मिश्रौलिया, सभी थाना रामगढ़वा जिला पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं।  
              पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी संजीव मौआर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 
   वही छापेमारी के दौरान थाना पीएसआई व चौकीदार व सिपाही उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User