घोड़ासहन : मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों का सम्मान, विद्यालय में खुशी का माहौल

चम्पारण टुडे /पूर्वी चम्पारण।  आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गिधौना हिन्दी में मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में रुचि.......

Apr 04, 2026 - 13:52
0 48
घोड़ासहन : मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों का सम्मान, विद्यालय में खुशी का माहौल

चम्पारण टुडे /पूर्वी चम्पारण। 
आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गिधौना हिन्दी में मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में रुचि कुमारी पिता अरुण साह, पिंकी कुमारी पिता अवधेश कुमार, अर्चना कुमारी पिता अवधलाल साह एवं स्नेहा कुमारी पिता भोला साह शामिल हैं। इन सभी छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल विद्यालय, बल्कि अपने परिवार और गांव का नाम भी गौरवान्वित किया है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रकाश कुमार एवं विद्यालय परिवार द्वारा सभी सफल छात्राओं को कलम, कॉपी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक प्रकाश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ये छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये सभी बच्चे भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को ढेर सारी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं में भी इस सफलता को लेकर उत्साह देखा गया और उन्होंने भी आगे बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User