नई दिल्ली : 6 साल में 10 लाख से अधिक भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, सरकार ने संसद में दिया विवरण

Jul 27, 2025 - 18:13
 0  2

चम्पारण टुडे /नई दिल्ली 
बीते 6 वर्षों में 10 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों ने भारतीय नागरिकता त्याग दी है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने संसद में दी है। नागरिकता त्यागने के मामले में हर साल बड़ी संख्या में भारतीय विदेशों में बसने के लिए दूसरे देशों की नागरिकता ले रहे हैं।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि साल 2024 में 2,06,378 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी। हालांकि यह आंकड़ा 2023 (2,16,219) से कुछ कम है, लेकिन यह अब भी 2 लाख के पार है।

पिछले छह वर्षों में भारतीय नागरिकता त्यागने वालों के वर्ष वाइज आंकड़े:
2019    1,44,017
2020    85,256
2021    1,63,370
2022    2,25,620
2023    2,16,219
2024    2,06,378

सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों से स्पष्ट है कि 2021 के बाद से हर साल 2 लाख से अधिक लोग नागरिकता छोड़ रहे हैं। हालांकि यह प्रवृत्ति 2019-2020 में घटी थी, लेकिन कोविड के बाद इसमें तेज़ी देखी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0