Air India फ्लाइट AI171 क्रैश: 242 यात्रियों से भरे विमान का दर्दनाक हादसा
अहमदाबाद। देश को झकझोर देने वाली एक बड़ी विमान दुर्घटना में Air India की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद में क्रैश हो गई। हादसे के वक्त Boeing 787-8 Dreamliner विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। अब तक 100 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि ........
अहमदाबाद। देश को झकझोर देने वाली एक बड़ी विमान दुर्घटना में Air India की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद में क्रैश हो गई। हादसे के वक्त Boeing 787-8 Dreamliner विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे।
अब तक 100 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि घायलों को अहमदाबाद समेत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मलबे में फंसे अन्य यात्रियों की तलाश जारी है। 25 रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।
एयर इंडिया ने जारी किया आधिकारिक बयान:
- फ्लाइट AI171 अहमदाबाद से लंदन के लिए दोपहर 1:38 बजे रवाना हुई थी।
- यात्रियों में:
🔸 169 भारतीय नागरिक
🔸 53 ब्रिटिश नागरिक
🔸 7 पुर्तगाली
🔸 1 कनाडाई
- हेल्पलाइन नंबर: 1800 5691 444
- एयर इंडिया का बयान:
“हम हादसे की जांच में प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहे हैं। पीड़ितों के परिजनों के साथ हर संभव मदद की जाएगी। अगली जानकारी X (पूर्व ट्विटर) और airindia.com पर साझा की जाएगी।”
हादसे की भयावहता:
- पहली तस्वीरों में विमान का सिर्फ पिछला हिस्सा ही दिख रहा है।
- आग और मलबे के बीच राहतकर्मी लगातार शव और जिंदा यात्रियों की तलाश कर रहे हैं।
प्रशासन अलर्ट:
- मुख्यमंत्री कार्यालय निगरानी में, DGCA और एयरपोर्ट अथॉरिटी से भी संपर्क।
मीडिया से अपील: हेल्पलाइन नंबर पर कॉल न करें, अलग मीडिया लाइन एक्टिव की गई है।
देशभर में शोक की लहर
AI171 फ्लाइट में सवार यात्रियों के परिजन परेशान हैं, देशभर से लोग हादसे की हर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
चम्पारण टुडे पर बने रहें, अगले अपडेट के लिए.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0