रामगढ़वा : जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण, मारपीट में एक की मौत, पुलिस कर रही जांच
चंपारण टुडे। रामगढ़वा रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भैसड़ा गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में राजेंद्र यादव (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गांव के द्वारपाली यादव का पुत्र था। घटना से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि घटना की.......
चंपारण टुडे। रामगढ़वा
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भैसड़ा गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में राजेंद्र यादव (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गांव के द्वारपाली यादव का पुत्र था। घटना से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विवाद की जड़: सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद पारिवारिक जमीन को लेकर वर्षों से चला आ रहा था, जो शुक्रवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया।
मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारी: घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी धीरेन्द्र कुमार, पीएसआई अजीत सिंह समेत थाना पुलिस बल व चौकीदारों की टीम घटनास्थल पर डटी रही, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।
पुलिस की सख्ती: थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गांव में फिलहाल शांति बनाए रखने को लेकर पुलिस लगातार गश्ती कर रही है।
-: चंपारण टुडे आपसे अपील करता है कि किसी भी अफवाह से बचें और विवाद की स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचित करें :-
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0