घोड़ासहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब और मारपीट कांडों के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
घोड़ासहन स्थानीय थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में शराब अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत नामजद आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूरी करते..........
घोड़ासहन
स्थानीय थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में शराब अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत नामजद आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पहली कार्रवाई भसेड़वा गांव में की। यहाँ से कांड संख्या 306/26 दिनांक 30/07/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त त्रिभुवन कुमार पिता सुदामा राय, साकिन भसेड़वा को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त पर बीएनएस की धारा 317(5) और बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के तहत मामला दर्ज था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, त्रिभुवन कुमार का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कांड संख्या 102/26 दिनांक 03/03/2026 तथा मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं में कांड संख्या 138/26 दिनांक 27/03/2026 दर्ज है।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने भटीनिया गांव निवासी शिवकुमार पिता नागेन्द्र साह को गिरफ्तार किया है। शिवकुमार के विरुद्ध थाना कांड संख्या 390/26 दिनांक 01/10/2026 में बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109, 74, 303(2), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज था। पुलिस प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही उसकी तलाश में जुटी थी।
वहीं, तीसरी कार्रवाई में पुलिस ने कांड संख्या 138/26 दिनांक 27/03/2026 की नामजद अभियुक्त मुनरी देवी पति सुदामा राय, साकिन भसेड़वा को गिरफ्तार किया है। उक्त महिला अभियुक्त पर बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 109, 118, 303(2) और 352 के तहत आरोप दर्ज थे।
थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)