घोड़ासहन : साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण  पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत ज्ञान ज्योति में घोड़ासहन थाना पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना तथा उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी देना था। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि वे किसी भी प्रकार के लालच.........

Aug 11, 2026 - 18:06
Updated: 2 months ago
0 21
घोड़ासहन : साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण 
पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत ज्ञान ज्योति में घोड़ासहन थाना पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना तथा उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी देना था। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि वे किसी भी प्रकार के लालच या थोड़े पैसे के प्रलोभन में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, मोबाइल नंबर या अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं। कई साइबर अपराधी लोगों के खातों का इस्तेमाल अवैध लेन-देन के लिए करते हैं, जिससे खाताधारक भी कानूनी परेशानी में पड़ सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने के नुकसान तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है, तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, साइबर थाना या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं। इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और दूसरों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User