घोड़ासहन : पोखर से बुजुर्ग का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण घोड़ासहन । घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लौखान स्थित ढबड़ी पोखर से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पोखर में शव मिलने की खबर देखते ही देखते आसपास के गांवों में फैल गई, जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक लोग शव की पहचान को लेकर तरह-तरह की चर्चा करते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, पोखर में शव दिखाई देने के बाद इसकी सूचना तत्काल घोड़ासहन थाना पुलिस को दी .....
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण
घोड़ासहन । घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लौखान स्थित ढबड़ी पोखर से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पोखर में शव मिलने की खबर देखते ही देखते आसपास के गांवों में फैल गई, जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक लोग शव की पहचान को लेकर तरह-तरह की चर्चा करते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, पोखर में शव दिखाई देने के बाद इसकी सूचना तत्काल घोड़ासहन थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घोड़ासहन थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर के पानी से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। शव की स्थिति को देखकर उसके करीब एक सप्ताह पुराना होने की आशंका जताई जा रही थी।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान शव की पहचान कसवा कदमवा निवासी स्वर्गीय कुंजन साह के 75 वर्षीय पुत्र मिश्रीलाल साह के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के अनुसार, मिश्रीलाल साह मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और पिछले 5-6 दिनों से घर से लापता चल रहे थे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन इस दौरान उनका कोई पता नहीं चल सका। पोखर से शव मिलने की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मिश्रीलाल साह के रूप में की।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास मौजूद ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध नजर आए। अचानक इस तरह शव बरामद होने से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया गया कि मृतक के परिजनों ने घोड़ासहन थाना में लिखित आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोखर से बरामद शव की पहचान मिश्रीलाल साह के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी एवं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। वहीं, बुजुर्ग के इस तरह पोखर में पाए जाने से परिवार और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)