घोड़ासहन चैंबर ऑफ कॉमर्स की मासिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर मंथन, जलजमाव के स्थायी समाधान की उठी प्रमुख मांग

घोड़ासहन। घोड़ासहन चैंबर ऑफ कॉमर्स की महत्वपूर्ण मासिक बैठक 30 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित की गई। बैठक में चैंबर के 22 सम्मानित सदस्यों ने उपस्थित होकर बाजार एवं क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक रहा। बैठक के दौरान चैंबर के विगत एवं चालू वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों ने चर्चा .........

Sep 02, 2026 - 10:04
0 2
घोड़ासहन चैंबर ऑफ कॉमर्स की मासिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर मंथन, जलजमाव के स्थायी समाधान की उठी प्रमुख मांग

घोड़ासहन। घोड़ासहन चैंबर ऑफ कॉमर्स की महत्वपूर्ण मासिक बैठक 30 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित की गई। बैठक में चैंबर के 22 सम्मानित सदस्यों ने उपस्थित होकर बाजार एवं क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक रहा। बैठक के दौरान चैंबर के विगत एवं चालू वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यों ने चर्चा की। इसके बाद घोड़ासहन बाजार एवं आसपास के क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी।

बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दे :-
1. सुलभ शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था - बाजार में आम लोगों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में सुलभ शौचालय तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की गई।

2. अतिक्रमण एवं बाजार में जाम की समस्या - मुख्य बाजार एवं मेन रोड पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण उत्पन्न जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।

3. प्रतिवर्ष चैंबर महोत्सव का आयोजन - घोड़ासहन में व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष चैंबर महोत्सव आयोजित कराने का सुझाव रखा गया।

4. अवैध मीट-मछली दुकानों का स्थानांतरण - बाजार क्षेत्र में संचालित अवैध मीट-मछली दुकानों को उचित एवं निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की गई।

5. नाबालिग बच्चों को नशे से मुक्त कराने के लिए अभियान - नाबालिग बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन एवं संबंधित विभागों से विशेष जागरूकता एवं नशामुक्ति अभियान चलाने का आग्रह किया गया।

6. रात्रि गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने की मांग - सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मेन रोड एवं मुख्य बाजार के साथ-साथ गली-मोहल्लों में भी नियमित पुलिस गश्ती वाहन चलाने का आग्रह किया गया।

सबसे अहम मुद्दा :-
जलजमाव एवं नाला निकासी का स्थायी समाधान - बैठक में जलजमाव एवं नाला निकासी की समस्या को सबसे महत्वपूर्ण जनसमस्या के रूप में उठाया गया। चैंबर के सदस्यों ने कहा कि बरसात के दौरान घोड़ासहन के मुख्य बाजार, मेन रोड तथा विभिन्न गली-मोहल्लों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और बाजार की व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। सदस्यों ने प्रशासन से मांग की कि इस समस्या के अस्थायी समाधान के बजाय स्थायी समाधान के लिए सुदृढ़ मुख्य मास्टर नाला निर्माण की समग्र योजना तैयार की जाए। इसके तहत बाजार एवं मोहल्लों के सभी छोटे-बड़े नालों को मुख्य नाले से जोड़कर पानी की निकासी की प्रभावी एवं स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद :-
बैठक के अंत में घोड़ासहन चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि जनहित एवं व्यापारिक हित से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी गंभीरता से विचार करेंगे और जल्द आवश्यक कार्रवाई करेंगे। चैंबर ने स्पष्ट किया कि बाजार की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात एवं जलनिकासी जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान घोड़ासहन के विकास और व्यापारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User