मोतिहारी : 'पुलिस दीदी' की सख्ती, अब मनचलों की खैर नहीं, स्कूल-कॉलेज और रास्तों पर रहेगी कड़ी निगरानी, मेहसी में 09 युवक गिरफ्तार

पूर्वी चम्पारण में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर 'पुलिस दीदी' अभियान के तहत सख्ती बढ़ा दी गई है। मेहसी के बालिका उच्च विद्यालय व आसपास विशेष अभियान चलाकर छात्राओं को परेशान करने और संदिग्ध रूप से घूमने वाले 09 युवकों को पकड़ा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब स्कूल-कॉलेज, स्कूल समय में आने-जाने वाले रास्तों और जिले के प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी व गश्त रहेगी। मनचलों और शोहदों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी।

Sep 24, 2026 - 15:04
Updated: 21 days ago
0 20
मोतिहारी : 'पुलिस दीदी' की सख्ती, अब मनचलों की खैर नहीं, स्कूल-कॉलेज और रास्तों पर रहेगी कड़ी निगरानी, मेहसी में 09 युवक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर

चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण 
पूर्वी चम्पारण जिला पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाए जा रहे 'पुलिस दीदी' अभियान के तहत मेहसी थाना क्षेत्र में विशेष कार्रवाई की गई। इस अभियान का स्पष्ट संदेश है कि अब स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और छात्राओं के आने-जाने वाले रास्तों पर मनचलों और शोहदों की खैर नहीं होगी। मोतिहारी पुलिस ने बताया कि जिले के सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और स्कूल समय में छात्राओं के आवागमन वाले मार्गों पर 'पुलिस दीदी' की विशेष निगरानी और सघन गश्त जारी रहेगी। इसका उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में मेहसी थाना अंतर्गत बालिका उच्च विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस दीदी टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं को परेशान करने तथा संदिग्ध स्थिति में घूमने वाले कुल 09 युवकों को पुलिस ने पकड़कर निरुद्ध किया। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके विरुद्ध विधिसम्मत और सुधारात्मक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि छात्राओं की सुरक्षा में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल समय के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाएगी और पुलिस दीदी की टीम लगातार निगरानी रखेगी, ताकि छात्राएं बिना किसी डर के शिक्षा प्राप्त कर सकें। मोतिहारी पुलिस की इस सक्रियता से जहां मनचलों में हड़कंप मचा है, वहीं छात्राओं और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की है। पुलिस का संदेश साफ है, "बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, कानून तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User