रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी पटना सतर्क, स्टेशनों और ट्रेनों में 24 घंटे निगरानी

चम्पारण टुडे /पटना /बिहार  पटना। रेल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जीआरपी, पटना द्वारा रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और निर्भय रेल यात्रा का माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीआरपी के पदाधिकारी एवं कर्मी चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं। रेलवे .....

Sep 24, 2026 - 15:15
Updated: 20 days ago
0 13
रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी पटना सतर्क, स्टेशनों और ट्रेनों में 24 घंटे निगरानी

चम्पारण टुडे /पटना /बिहार 
पटना। रेल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जीआरपी, पटना द्वारा रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और निर्भय रेल यात्रा का माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीआरपी के पदाधिकारी एवं कर्मी चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं।

रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार तथा ट्रेनों में पुलिसकर्मियों द्वारा सतर्कता के साथ निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई पर भी जोर दिया जा रहा है। जीआरपी पटना की ओर से यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल रेलवे पुलिस को दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User