ढाका : ट्रक चोरी का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, पांच चोर गिरफ्तार
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण पूर्वी चंपारण। ढाका थाना क्षेत्र के बकरीहारी चौक से चोरी हुए 12 चक्का ट्रक के मामले का सिकरहना अनुमंडल पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रक भी बरामद कर लिया है। ट्रक चोरी की घटना के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृ..........
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण
पूर्वी चंपारण। ढाका थाना क्षेत्र के बकरीहारी चौक से चोरी हुए 12 चक्का ट्रक के मामले का सिकरहना अनुमंडल पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रक भी बरामद कर लिया है। ट्रक चोरी की घटना के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने मामले के आरोपी रजनीश कुमार को मोतिहारी के चंद्रहिया स्थित टाटा मोटर्स के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, रजनीश कुमार से पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने चोरी किए गए 12 चक्का ट्रक को बेगूसराय जिले के बछवाड़ा टोल प्लाजा से बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में ट्रक चोरी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। पुलिस की इस कार्रवाई से छपरा, गोपालगंज, बेतिया और मोतिहारी समेत विभिन्न जिलों में दर्ज 10 से अधिक ट्रक चोरी के मामलों का भी सफल उद्भेदन हुआ है। पुलिस अब चोरी की घटनाओं में शामिल पूरे नेटवर्क और गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले का मुख्य आरोपी सन्नी कुमार श्रीवास्तव, पिता—विनोद प्रसाद श्रीवास्तव, निवासी—चिंतामनपुर, थाना—पीपरा, पूर्वी चंपारण बताया गया है। वह फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को ट्रक चोरी के संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)