बिना लाइसेंस नहीं होगी पूजा, थाने में शांति समिति की बैठक में सुरक्षा पर हुई चर्चा
पूजा समितियों द्बारा मेला में वॉलिंटियर बिना आईकार्ड के अनुमति नही : बीडीओ चम्पारण टूडे,पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा: दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने की। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अमित कुमार, प्रमुख पति विशाल गुप्ता, उपप्रमुख अरविंद पांडेय व विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष-सचिव, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूजा के मुख्य उद्देश्य: बिना लाइसेंस पूजा पर रोक: बैठक में थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने जिला अधिकारी के निर्देशानुसार बताया कि पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के पूजा का आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी समितियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना होगा और समय पर लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पंडालों में भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती कर उनकी सूची थाना में जमा कराने का भी निर्देश दिया गया। पंडालों में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, सुरक्षित बिजली कनेक्शन और पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करनी होगी। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाने होंगे। पंडालों में एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और थाना के आपातकालीन नंबर प्रदर्शित करने होंगे। जुलूस और डीजे को लेकर सख्त निर्देश:- जुलूस और प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा तय रूट और समय का सख्ती से पालन करना होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अनुमंडल कार्यालय से पूर्व अनुमति लेनी होगी। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति नहीं होगी। अश्लील गाने बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बीडीओ व सीओं ने बताया कि अफवाहों पर न दें ध्यान:- बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पूजा के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पूजा में बाधा डालने वालों और हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही मौके पर विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों सहित मुखिया देवानंद शर्मा, समशुल जोहा अंसारी, सरपंच मुन्ना कुमार, राकेश कुमार राज, विजय सहनी, मुन्ना तुफानी, मुन्ना मोदी,सोनू कुमार, समाजसेवी अरूण कुमार, व जनप्रतिनिधि और थाना पीएसआई सुमित कुमार, ध्रमेन्द्र कुमार मौजूद रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)