घोड़ासहन : 12 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा, चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Aug 21, 2026 - 18:17
Updated: 2 months ago
0 42
घोड़ासहन : 12 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा, चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण 
घोड़ासहन। खुशी एंटरप्राइजेज, घोड़ासहन के गोदाम से मिर्च के पैकेट बोरा सहित चोरी किए जाने के मामले में घोड़ासहन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार, पिता स्व. हरिराम प्रसाद की दुकान खुशी एंटरप्राइजेज, घोड़ासहन के गोदाम से मिर्च के पैकेट बोरा सहित चोरी कर लिए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर चोरी के सामान की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का सामान बेचने के लिए आरोपी बैरगनिया, सीतामढ़ी पहुंचे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 1. अनुज कुमार, पिता विजय राम, 2. मुन्ना कुमार, पिता अशोक दास तथा 3. शंभू कुमार, पिता स्व. प्रदीप साह, तीनों निवासी घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का महज 12 घंटे के भीतर उद्भेदन हो गया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User