रामगढ़वा : शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 375 एमएल नेपाली शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़वा पुलिस ने शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 412/26 के प्राथमिकी अभियुक्त संतोष कुमार को उसके घर/दुकान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 375 एमएल नेपाली शराब की एक बोतल बरामद की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, क्षेत्र में शराब के कथित कारोबार को लेकर ग्रामीणों के बीच पूर्व में भी कई बार कार्रवाई और गिरफ्तारी की चर्चा है।

Sep 04, 2026 - 10:22
Updated: 1 month ago
0 52
रामगढ़वा : शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 375 एमएल नेपाली शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

चम्पारण टूडे/रक्सौल /पूर्वी चम्पारण
रामगढ़वा। स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ रामगढ़वा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने रामगढ़वा थाना कांड संख्या 412/26 के प्राथमिकी अभियुक्त संतोष कुमार, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता छोटेलाल प्रसाद, निवासी नवकठवा, थाना रामगढ़वा, जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजीव मौआर के नेतृत्व में गश्ती अभियान के दौरान नवकठवा स्थित आरोपी के घर व दुकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 375 मिलीलीटर नेपाली विदेशी शराब की एक बोतल बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बार-बार कार्रवाई के बावजूद शराब कारोबार को लेकर चर्चा :-
इधर, ग्रामीणों के बीच शराब के कथित कारोबार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। ग्रामीण सूत्रों का दावा है कि नवकठवा क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस द्वारा पूर्व में भी कई बार छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, दो दुकानों में कथित शराब कारोबार को लेकर आठ बार से अधिक छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई होने की चर्चा है, बावजूद इसके अवैध कारोबार पूरी तरह बंद नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों के बीच रामगढ़वा बाजार से जुड़े एक अन्य कथित शराब कारोबारी को लेकर भी चर्चा है कि वह पूर्व में शराब से जुड़े मामलों में कई बार जेल जा चुका है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित व्यक्तियों का पक्ष इस खबर के लिए उपलब्ध नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जारी है तो पुलिस और प्रशासन को लगातार निगरानी एवं कार्रवाई करते हुए इस पर प्रभावी रोक लगानी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User