घोड़ासहन : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 बोतल नेपाली शराब के साथ हीरो गिरफ्तार
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण घोड़ासहन। थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 150 बोतल नेपाली शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 45 लीटर बताई गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हीरो कुमार, पिता राम सागर सिंह, शशि कुमार, पिता सुबोध सिंह, दोनों निवासी दीघा, तथा अमित कुमार, पिता मेथ........
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण
घोड़ासहन। थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 150 बोतल नेपाली शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 45 लीटर बताई गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हीरो कुमार, पिता राम सागर सिंह, शशि कुमार, पिता सुबोध सिंह, दोनों निवासी दीघा, तथा अमित कुमार, पिता मेथन पासवान, निवासी पूरनहिया कोठी जगरिया, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 150 बोतल नेपाली रहर शराब, कुल 45 लीटर, के साथ एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)