मोतिहारी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो कंटेंट क्रिएटर्स हिरासत में
चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण मोतिहारी। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मोतिहारी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद साइबर थाना मोतिहारी में कांड संख्या-131/26 दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान एवं जांच की गई। पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर “Prijal Prince Shorts” नामक ....
चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण
मोतिहारी। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मोतिहारी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद साइबर थाना मोतिहारी में कांड संख्या-131/26 दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान एवं जांच की गई। पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर “Prijal Prince Shorts” नामक आईडी से वायरल एक वीडियो में प्रिंस कुमार, पिता कपिलदेव साह, निवासी थाना कोटवा, जिला मोतिहारी तथा प्रीति कुमारी मिश्रा, पिता सुबास मिश्रा, साकिन थाना असांव, जिला सिवान द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला प्रकाश में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने वीडियो की तकनीकी जांच कर दोनों संबंधित कंटेंट क्रिएटर्स को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस अब वायरल वीडियो, सोशल मीडिया अकाउंट और उससे जुड़े अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। मोतिहारी पुलिस ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान एवं जांच के उपरांत दोनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी हो कि फेसबुक के “Prijal Prince Shorts” अकाउंट से वायरल एक वीडियो में महात्मा गांधी के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की शिकायत पुलिस तक पहुंची। इसके बाद साइबर थाना में मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाल रही है।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)