रामगढ़वा : 2007 से चली आ रही गणेश पूजा की परंपरा इस वर्ष भी कायम, सैकड़ों कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

चम्पारण टूडे/ रक्सौल /पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या-04 स्थित दही बाजार परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एकता श्री गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी महापर्व का भव्य एवं भक्तिमय शुभारंभ हुआ। वर्ष 2007 से लगातार चली आ रही इस धार्मिक परंपरा को लेकर इस बार भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पंडित आचार्य मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के ......

Sep 14, 2026 - 14:47
Updated: 30 days ago
0 34
रामगढ़वा : 2007 से चली आ रही गणेश पूजा की परंपरा इस वर्ष भी कायम, सैकड़ों कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

चम्पारण टूडे/ रक्सौल /पूर्वी चम्पारण
रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या-04 स्थित दही बाजार परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एकता श्री गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी महापर्व का भव्य एवं भक्तिमय शुभारंभ हुआ। वर्ष 2007 से लगातार चली आ रही इस धार्मिक परंपरा को लेकर इस बार भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पंडित आचार्य मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत गणपति बाबा की पूजा-अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ कराया। पूजा के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश धारण कर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में आकर्षक सजीव झांकियां, वाहन सवारी और मधुर भक्ति संगीत आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालु भक्ति में झूमते-गाते हुए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे।

रास्ते में श्रद्धालुओं की सेवा, नदी तट पर हुई जलभरी :
शोभायात्रा के मार्ग में काली मंदिर, गोला रोड, शंकर मंदिर एवं रामजानकी मंदिर परिसर के समीप स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच शरबत एवं फलों का वितरण किया गया। इसके बाद नदी तट पर श्रद्धालुओं ने विधिवत जलभरी की और कलश लेकर पूजा स्थल पहुंचे। समिति के कार्यकर्ताओं की निगरानी तथा पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना संपन्न हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

पांच दिवसीय भक्ति महोत्सव में प्रतिदिन होंगे धार्मिक कार्यक्रम :
पूजा समिति के गौरीशंकर प्रसाद एवं पूर्व उपप्रमुख सुरेश प्रसाद ने बताया कि रामगढ़वा की पावन धरती पर श्री गणेश पूजा की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भव्य आरती तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही संत बाबा के धार्मिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रकार के मनोरंजक आयोजनों के साथ भव्य मेले का भी आयोजन होगा।

विधायक समेत जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन :
महोत्सव का उद्घाटन सुगौली विधायक ई. शशिभूषण सिंह, प्रमुख पति विशाल गुप्ता, पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद एवं अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने समिति के आयोजन की सराहना करते हुए गणपति पूजा की शुभकामनाएं दीं।

2007 में शुरू हुआ था आयोजन, हर साल बढ़ता जा रहा भव्यता का स्वरूप :
प्रखंड व्यवसायी संघ के अध्यक्ष प्रभु प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2007 में एकता श्री गणेशोत्सव पूजा समिति द्वारा इस आयोजन की शुरुआत की गई थी। तब से यह धार्मिक आयोजन लगातार जारी है और प्रत्येक वर्ष इसका स्वरूप और भी भव्य होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश की कृपा से यह धार्मिक एवं सामाजिक उत्सव इसी तरह निरंतर चलता रहे, यही समिति और श्रद्धालुओं की कामना है।

इस अवसर पर श्री गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष गुड्डू कुमार (रेल ब्रांड), उपाध्यक्ष मिलन प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार व गौरीशंकर प्रसाद, मंत्री रवि कुमार, संरक्षक पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, शम्भू प्रसाद (रेल ब्रांड), पूजा कैशियर दीपू कुमार, लेखापाल गोल्डेन कुमार, कुलदीप कुमार, मुखिया देवानंद शर्मा, बबलू साह, शमशुल जोहा अंसारी, अजय प्रसाद (गोलदार), संजय प्रसाद, नारायण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User