घोड़ासहन : प्रभु नारायण को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण मोतिहारी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रभु नारायण को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्षोल्लास का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, .....
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण
मोतिहारी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रभु नारायण को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्षोल्लास का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रभु नारायण के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय भूमिका का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा वाणिज्य प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इसकी जानकारी स्वयं प्रभु नारायण ने दी।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)