सीतामढ़ी :- अवैध मीणा बाजार बना रेलवे की वैध दुकानदारो के लिए मुसीबत, वैध वेंडरों ने इसे हटाने को लेकर कमांडेंट को दिया आवेदन
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- अवैध वेंडरों के वजह से वैध वेंडर परेशान, मामला अवैध वसूली से जुड़ा है। जिसके आलोक में स्टेशन के विचरण क्षेत्र में मौजूद रेलवे के वैध वेंडरो में स्थानीय बसवरिया टोला वार्ड संख्या 24 निवासी स्व भगवान साह के पुत्र मोहन प्रसाद ने 29 जून 026 को मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, समस्तीपुर को एक आवेदन देकर फरियाद लगाया था।
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- अवैध वेंडरों के वजह से वैध वेंडर परेशान, मामला अवैध वसूली से जुड़ा है। जिसके आलोक में स्टेशन के विचरण क्षेत्र में मौजूद रेलवे के वैध वेंडरो में स्थानीय बसवरिया टोला वार्ड संख्या 24 निवासी स्व भगवान साह के पुत्र मोहन प्रसाद ने 29 जून 026 को मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, समस्तीपुर को एक आवेदन देकर फरियाद लगाया था।
आवेदन के अनुसार वेंडर श्री प्रसाद ने बताया है कि महोदय मेरा मिठाई एवं चाय नास्ता का दुकान सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर से दक्षिण रेलवे परिसर में है, तथा अवगत करना है की सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थानीय राजकीय रेल थाना तथा रेलवे सुरक्षा बल द्वारा नाजायज रूप से अवैध दुकान लगवाकर पैसा उगाही का काम करते आ रहे है। जिससे हम जैसे छोटे छोटे वेंडरों की दुकानदारो के दुकान की बिक्री प्रभावित हो रही है। तत्पश्चात अवैध दुकान को हटवाने हेतु 04 सितम्बर 024 को राजकीय रेल थानाध्यक्ष सीतामढ़ी को आवेदन दिया था। तथा इसका प्रतिलिपि स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल को सूचनार्थ दिया था। लेकिंग आज तक कोई कारवाही नहीं की गई है। उन्होंने बताया है कि पूर्व में भी मेरे द्वारा एक आवेदन 28 जनवरी 2022 को दिया गया था। तथा उस समय के तत्कालीन मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा कार्यवाही करते हुए सभी अवैध दुकानों को हटवाया गया था, लेकिंग पुनः वर्तमान पोस्ट कमांडर के आने के बाद से सीतामढ़ी रेल परिक्षेत्र में अवैध दुकान को लगाया जा रहा है।

जिसके आलोक में वेंडर श्री प्रसाद ने अनुरोध करते हुए मामले की उचित जाँच कर कारवाही करने की गुहार लगाया है। तथा नाजायज रूप से रेलवे की सर्कुलेटिंग एरिया में चल रहे अवैध दुकान को हटाने की गुहार लगाया है। ताकि रेलवे से प्रमाणित वैध रूप से चल रहे दुकान की स्थिति सम्भल सके। तथा दुकान का किराया रेलवे प्रशासन को समय से जमा कर सकू।
स्थानीय लोगों की माने तो स्टेशन के विचरण क्षेत्र में लगाने वाली महाजाम की स्थिति बहुत हद तक अवैध अवैध मीणा बाजार होता है। अक्सर यात्र तत्र लगे अवैध दुकान के अलावा जहां तहां खड़ी टेम्पो के कारण परेशानी होती है। ऐसे स्थित से स्थानीय रेल प्रशासन वाकिफ है, लेकिन अवैध वसूली के कारण चुप रहते है, जिससे यात्री के साथ छोटे छोटे दुकानदार प्रभावित होते है।

क्या कहते है स्टेशन अधीक्षक :-
मामले को लेकर पीछे जाने पर स्थानीय स्टेशन अधीक्षक नीतेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि रेलवे क्षेत्राधिकार में अवैध बाजार गलत है, जिसकी जानकारी किसी ने भी लिखित रूप से नहीं मिली है। लेकिन अवैध मीणा बाजार को अविलंब हटाने को लेकर रेलवे सुरक्षा बल को तुरंत जानकारी दी जाएगी। ताकि अवैध मीणा बाजार हटाया जय जिससे वैध वेंडरों की स्थिति में सुधार हो
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)