सीतामढ़ी :- पूजा के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगी
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- हिंदुओं का महापर्व दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को लेकर रेलवे प्रशासन रेल परिचालन को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से नई दिल्ली/आनंद विहार/शकूरबस्ती तथा योगनगरी ऋषिकेश के मध्य फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली से सीतामढ़ी और शकूरबस्ती व दरभंगा भाया सीतामढ़ी अप और डाउन दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन कराने की ई रिलीज जारी किया है :-
स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है :-
गाड़ी सं. 04010/04009 दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (रक्सौल-नरकटियागंज- बगहा-गोरखपुर के रास्ते) गाड़ी सं. 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी अपनी परिचालन करेगी। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर 026 से 19 नवंबर 026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को दिल्ली से 23:05 बजे खुलकर अगले दिन 17:44 बजे बगहा, 18:35 बजे नरकटियागंज, 19:02 बजे सिकटा, 19:40 बजे रक्सौल, 21:58 बजे बैरगनिया रुकते हुए 23:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी ।
वापसी में गाड़ी सं. 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 17 अक्टूबर 026 से 21 नवंबर 026 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को सीतामढ़ी से रात्रि के 00:45 बजे खुलकर 01:20 बजे बैरगनिया, 02:30 बजे रक्सौल, 05:55 बजे सिकटा, 03:40 बजे नरकटियागंज एवं 04:25 बजे बगहा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन रात्रि के 20:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी ।
गाड़ी सं. 04098/04097 शकूरबस्ती-दरभंगा- शकूरबस्ती फेस्टिवल स्पेशल (सीतामढ़ी-रक्सौल- नरकटियागंज -बगहा- गोरखपुर- ऐशबाग- गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते) चलेगी - गाड़ी सं. 04098 शकूरबस्ती-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 01 अक्टूबर 026 से 29 नवंबर 026 तक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छः दिन शकूरबस्ती से 09:20 बजे खुलकर 10:10 बजे नई दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 05:30 बजे बगहा, 06:20 बजे नरकटियागंज, 06:48 बजे सिकटा, 07:45 बजे रक्सौल, 08:18 घोड़ासाहन, 08:40 बजे बैरगनिया, 09:10 बजे सीतामढ़ी, 09:40 बजे जनकपुर रोड, 10:08 बजे कमतौल रुकते हुए रात्रि के 11:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी ।
वापसी में यही गाड़ी सं. 04097 बनकर दरभंगा-शकूरबस्ती फेस्टिवल स्पेशल 02 अक्टूबर 026 से 30 नवंबर 026 तक बुधवार को छोड़कर सप्ताह के छः दिन दरभंगा से दिन के 14:00 बजे खुलकर 14:22 बजे कमतौल, 14:50 बजे जनकपुर रोड, 15:40 बजे सीतामढ़ी, 16:20 बजे बैरगनिया, 16:50 बजे घोड़ासाहन, 17:25 बजे रक्सौल, 17:48 बजे सिकटा, 18:10 बजे नरकटियागंज एवं 18:45 बजे बगहा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15:46 बजे गाजियाबाद, 16:40 बजे नई दिल्ली एवं 18:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी ।
इसके साथ ही झंझारपुर- सकरी- सीतामढ़ी- रक्सौल- नरकटियागंज- बगहा- गोरखपुर के रास्ते गाड़ी सं. 04014/04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार- आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल का प्रतिदिन परिचालन किया जा रहा है। गाड़ी सं. 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार फेस्टिवलi स्पेशल 29 नवंबर 026 तक प्रतिदिन आनंद बिहार से 15:40 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन 20:15 बजे लौकहा बाजार पहुंचती है।
वापसी में गाड़ी सं. 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर 026 तक प्रतिदिन लौकहा बाजार से रात्रि के 21:30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 03:15 बजे आनंद विहार पहुंचती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)