सीतामढ़ी :- नेपाल में बारिश से उफनाई मरहा-हरदी, भारतीय क्षेत्र के सड़क पर फैला बाढ़ का पानी
सागर कुमार, चंपारण टुडे, "सीतामढ़ी ब्यूरो"
सीतामढ़ी :- परिहार पड़ोसी देश नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई बारिश के कारण जिले के परिहार प्रखंड से गुजरने वाली मरहा व हरदी नदी में शुक्रवार को उफना आ गई। नदी का पानी पांच गांवों के खेत और खलिहा में फैलने के साथ ही अब प्रमुख सड़कों पर भी बहने लगा हैं। लहरिया गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप सड़क पर पानी का तेज बहाव होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई हैं। सड़क पर करीब डेढ़ फीट पानी रहने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा हैं। जिससे नित्य पठन पाठन की लेकर स्कूल जाने वाले बच्चों को ज्यादा प्रभावित किया है। ग्रामीणों के लिए यह मार्ग गांव की रोजमर्रा की आवाजाही का महत्वपूर्ण रास्ता हैं। पानी का बहाव बढ़ने पर छोटे वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए भी संकट गहरा सकता हैं। वही लहुरिया-लालबंदी मुख्य सड़क पर मदरसा के सामने करीब एक फीट पानी बह रहा हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों को पानी के बीच से निकलना पड़ रहा हैं। सड़क पर पानी का बहाव रहने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही हैं। लगातार बारिश और नदी के जलस्तर में वृद्धि से सड़क पर पानी का दबाव और बढ़ने की आशंका हैं। क्षेत्र के लहुरिया, बारा, जगदर, खुरसाहा और लपटाहा गांवों के सरेह में पानी फैलने से खेतों में लगी फसल प्रभावित होने की आशंका हैं। हर साल बाढ़ के पानी से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों का कहना है कि नदी का पानी खेतों में लंबे समय तक जमा रहने से खेती का काम प्रभावित होता हैं। इससे किसानों की आर्थिक परेशानी बढ़ती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल नेपाल में बारिश का खामियाजा भारतीय सीमा क्षेत्र में रहने वालों को भुगतना पड़ता हैं। पानी आने से घर,सरेह, सड़क चारों तरफ जलमग्न हो जाता हैं। बाढ़ की समस्या से निजात के लिए ग्रामीणों ने मरहा व हरदी नदी की समस्या का स्थायी समाधान कराने, जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों को बाढ़ के पानी से बचाने की मांग जिला प्रशासन से की हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)