सीतामढ़ी :- नेपाली देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(चोरौत) :- चोरौत थाना पुलिस ने मद्य निषेध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिश ने 70 पीस बंद बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस शराब तस्करी में उपयुक्त हो रहे बाइक को भी जब्त कर किया है।........

Sep 20, 2026 - 20:42
0 4
सीतामढ़ी :- नेपाली देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(चोरौत) :- चोरौत थाना पुलिस ने मद्य निषेध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिश ने 70 पीस बंद बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस शराब तस्करी में उपयुक्त हो रहे बाइक को भी जब्त कर किया है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचा ग्राम कुशैल, वार्ड संख्या-13, थाना पुपरी जिला सीतामढ़ी के निवासी इंदल दास के पुत्र त्रिलोकी दास के रूप में हुई है। 

थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से नेपाल निर्मित देशी शराब लेकर चोरौत क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए पीटीसी सुमित कुमार को चंद्रसैना - डोमरवाना के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

वाहन जांच के दौरान संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर घबरा गया और मौके से बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।

तलाशी लेने पर बाइक से 70 पीस नेपाल निर्मित देशी सौफी शराब बरामद की गई। इसके बाद शराब एवं बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चोरौत पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User