सीतामढ़ी :- शिवहर से कांवड़ियों का जत्था सोमेश्वर धाम के लिए रवाना

सागर कुमार, चंपारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(शिवहर) :- तरियानी प्रखंड के हिरम्मा थाना अंतर्गत माधोपुर छाता कांवरिया संघ के द्वारा भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। कांवरियों का जत्था ग्राम माधोपुर छाता, रेवासी, रामपुर खास, हिरम्मा, हिरौता दुम्मा सहित अन्य गांवों से होते हुए पूर्वी चंपारण के अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ धाम के लिए रवाना हुआ।...........

Sep 20, 2026 - 20:39
0 5
सीतामढ़ी :- शिवहर से कांवड़ियों का जत्था सोमेश्वर धाम के लिए रवाना
सीतामढ़ी :- शिवहर से कांवड़ियों का जत्था सोमेश्वर धाम के लिए रवाना

सागर कुमार, चंपारण टुडे,,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(शिवहर) :- तरियानी प्रखंड के हिरम्मा थाना अंतर्गत माधोपुर छाता कांवरिया संघ के द्वारा भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। कांवरियों का जत्था ग्राम माधोपुर छाता, रेवासी, रामपुर खास, हिरम्मा, हिरौता दुम्मा सहित अन्य गांवों से होते हुए पूर्वी चंपारण के अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ धाम के लिए रवाना हुआ।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार एवं साइबर डीएसपी सह प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ईशानी सिन्हा ने स्थल पर पहुंचकर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

बता दें कि माधोपुर छाता गांव से निकलने वाला यह जत्था प्रत्येक वर्ष सावन-भादो माह में माधोपुर छाता नवयुवक कांवरिया संघ एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आयोजित किया जाता है।

परंपरा के अनुसार कांवरिए सबसे पहले बागमती नदी के मोतनाजे घाट, जो बाबा भुवनेश्वर नाथ की गोद में स्थित है,वही से पवित्र जल भरते हैं। जल उठाने के बाद गाजे-बाजे और आकर्षक रूप से सजाए गए ट्रैक्टर-मंडपों के साथ जत्था पूर्वी चंपारण के अरेराज स्थित प्रसिद्ध बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर के लिए रवाना होता है, जहां श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

यह यात्रा पूरी आस्था, उत्साह और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होती है। मौके पर स्थानीय मुखिया नीरज कुमार सिंह, सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User