सीतामढ़ी :- नानपुर टीकाहा गाँव के सरकारी जमीन से पेड़ काटने का मामला पकड़ा तुल, कार्यवाही तेज

सीतामढ़ी :- पुपरी प्रखंड क्षेत्र के नानपुर ठीकहा गांव के सरकारी जमीन से एक विशाल हरा पेड़ काटने के मामले को एसडीओ ने गंभीरता से लिया है। स्थानीय निवासी मो शाहिद ने एसडीओ को लिखित आवेदन देकर मो शमसाद पर पेड़ काटने का आरोप लगाया है। इस शिकायत को एसडीओ गौरव कुमार ने काफी गंभीरता से लेते हुए नानपुर सीओ को जांच एवं करवाई करने का दिशा निर्देश दिया है। वहीं आला अधिकारियों के दिशा ........

Sep 19, 2026 - 18:48
0 7
सीतामढ़ी :- नानपुर टीकाहा गाँव के सरकारी जमीन से पेड़ काटने का मामला पकड़ा तुल, कार्यवाही तेज

सीतामढ़ी :- पुपरी प्रखंड क्षेत्र के नानपुर ठीकहा गांव के सरकारी जमीन से एक विशाल हरा पेड़ काटने के मामले को एसडीओ ने गंभीरता से लिया है। स्थानीय निवासी मो शाहिद ने एसडीओ को लिखित आवेदन देकर मो शमसाद पर पेड़ काटने का आरोप लगाया है। इस शिकायत को एसडीओ गौरव कुमार ने काफी गंभीरता से लेते हुए नानपुर सीओ को जांच एवं करवाई करने का दिशा निर्देश दिया है। वहीं आला अधिकारियों के दिशा निर्देश का पालन नहीं करने एवं जांच में शिथिलता बरतने पर सीओ से शवाल पूछा गया है। एसडीओ ने बताया कि नानपुर सीओ को इस मामले में पहले हीं जांच कर एवं जांच प्रतिवेदन तीन दिनों में समर्पित करने का दिशा निर्देश दिया गया था। अब इस फिर दोबारा जांच करने का निर्देश दिया जा रहा है। बताते चले कि ठीकहा मझौर ग्राम निवासी मो शाहिद पिता मो जुनैद द्वारा एसडीओ को आवेदन सौंपकर एनएच 527 सी सड़क किनारे सरकारी जमीन से एक बड़ा विशाल हरा पेड़ काट लेने की शिकायत की गई। एसडीओ के पत्रांक1188 दिनांक10/8/2026 द्वारा सीओ को जांच करने का निर्देश दिया गया। वाबजूद इसके सीओ द्वारा लापरवाही करते हुए जांच नहीं की गई। इसके वाद डीएम को आवेदन देकर पेड़ काटने वाले मो शमशाद के खिलाफ करवाई करने का अनुरोध किया गया। आवेदक ने बताया कि सबसे पहले सीओ को आवेदन दिया कोइ करवाई नहीं हुई। इसके बाद एसडीओ एवं डीएम से शिकायत की गई। बताया कि सीओ मुखिया के बीच आपसी संबंध अच्छे है जिसके कारण जांच व करवाई नहीं की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User