सीतामढ़ी :- पुपरी शिवहरे मुहल्ला के एक घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच सभी

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- पुपरी शहर के शिवहरा मुहल्ला के एक घर से संदेहास्पद में फंदे से लटका एक 26 वर्षीय विवाहित युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान अररिया जिला निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है। मृतक पिछले दो महीने से अपने पत्नी व पुत्री के साथ पुपरी में भाड़े के कमरे में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष रामाशंकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं डीएसपी सुनीता कुमारी मृतक के पत्नी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल ...

Sep 19, 2026 - 18:40
0 11
सीतामढ़ी :- पुपरी शिवहरे मुहल्ला के एक घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच सभी

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- पुपरी शहर के शिवहरा मुहल्ला के एक घर से संदेहास्पद में फंदे से लटका एक 26 वर्षीय विवाहित युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान अररिया जिला निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है। मृतक पिछले दो महीने से अपने पत्नी व पुत्री के साथ पुपरी में भाड़े के कमरे में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष रामाशंकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं डीएसपी सुनीता कुमारी मृतक के पत्नी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस घटना को लेकर हत्या एवं आत्म हत्या के चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। दोनों पति पत्नी के बिच हमेशा विवाद हुआ करता था। मिली जानकारी के अनुसार पुपरी थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी ज्योति कुमारी की शादी सात साल पूर्व अररिया जिला निवासी चंदन कुमार के साथ हुई थी। दोनों का एक 5 साल की पुत्री भी है। पति पत्नी अपने पुत्री के साथ पुपरी के शिवहरे मुहल्ले में रहते थे। पत्नी का कहना है कि मैं जांच घर मे काम करती हूं। मेरे पति नशा करके विवाद किया करते थे। रुपया मांगता था और नहीं देने पर झगड़ा करता था। मैं पति को छोड़कर पिछले एक सप्ताह से अपने नैहर में रहती थी। इसके आत्म हत्या की सूचना मिलीं तो 11 बजे यहां चली आई। डीएसपी ने बताया कि इस घटना की गहन रूप से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User