सीतामढ़ी :- बैरगनिया के लाल को रोजगार मेला से मिला इनकम टैक्स ऑफिस सुप्रिटेंडेंट पद का नियुक्ति पत्र, खुशी
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- शहर के शिवपट्टी निवासी स्व.लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता के पुत्र दर्शन कुमार ने रोजगार मेला में इनकमटैक्स डिपार्टमेंट के ऑफिस सुप्रिटेंडेंट का नियुक्ति पत्र प्राप्त कर बैरगनिया सहित सीतामढ़ी जिले का नाम रौशन किया है। श्री कुमार राजकीय कृत उच्च विद्यालय से बर्ष 2015 में मैट्रिक,डीडीएम कॉलेज से 2017 में इंटर एवं 2021 में प्रियारानी राय डिग्री कॉलेज से स्नातक ऑनर्स की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए।श्री कुमार बताते है कि बड़े भाई मोहन कुमार के मार्गदर्शन, मां शारदा देवी के आशीर्वाद सहित अन्य परिजन की दुआओं के साथ बताया। .....
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- शहर के शिवपट्टी निवासी स्व.लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता के पुत्र दर्शन कुमार ने रोजगार मेला में इनकमटैक्स डिपार्टमेंट के ऑफिस सुप्रिटेंडेंट का नियुक्ति पत्र प्राप्त कर बैरगनिया सहित सीतामढ़ी जिले का नाम रौशन किया है। श्री कुमार राजकीय कृत उच्च विद्यालय से बर्ष 2015 में मैट्रिक,डीडीएम कॉलेज से 2017 में इंटर एवं 2021 में प्रियारानी राय डिग्री कॉलेज से स्नातक ऑनर्स की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए।श्री कुमार बताते है कि बड़े भाई मोहन कुमार के मार्गदर्शन, मां शारदा देवी के आशीर्वाद सहित अन्य परिजन की दुआओं के साथ बताया।

साथ ही ऑनलाइन पढाई कर एसएससी की परीक्षा में पहली ही बार मे 14 मई 2026 के आए परिणाम में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में ऑफिस सुप्रिटेंडेंट के पद पर चयन हुआ था जिसका नियुक्ति पत्र 19 सितम्बर को पटना स्थित पुराना सचिवालय के अधिवेशन भवन में आहुत रोजगार मेला में प्राप्त हुआ है।श्री दर्शन के सफल होने पर नगर परिषद के सभापति सिंघु गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मो.बशीर अंसारी, समाजिक कार्यकर्ता भाई ओमप्रकाश,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष रामाशीष राय सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)