सीतामढ़ी :- चोरी की बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(चोरौत) :- चोरौत पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों शातिर चोर ने खुद को चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करने और उन्हीं वाहनों को शराब की तस्करी करने में इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने चोरी की बाइक जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।........
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(चोरौत) :- चोरौत पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों शातिर चोर ने खुद को चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करने और उन्हीं वाहनों को शराब की तस्करी करने में इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने चोरी की बाइक जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार की शाम करीब 7:15 बजे चोरौत थाना के परि.पु.अ.नि. सोमदत्त कुमार राय पुलिस बल के जवान दीपक कुमार एवं भूपेन्द्र चौधरी के साथ अरेला मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। जब उनसे वाहन के वैध कागजात मांगे गए तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए।
संदेह गहराने पर पुलिस ने दोनों युवकों से कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान उनकी पहचान सुजित कुमार (19 वर्ष), पिता महेश राम, निवासी खोरिया, वार्ड संख्या-18, थाना चोरौत, जिला सीतामढ़ी तथा दूसरा राजू यादव (27 वर्ष), पिता मदन यादव, निवासी लालापट्टी, थाना मधवापुर, जिला मधुबनी के रूप में हुई।
पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करते हैं और उन्हीं वाहनों का उपयोग शराब की तस्करी में भी करते हैं। इसके बाद पुलिस ने ई-चालान मशीन से बाइक का सत्यापन किया। जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल मो. गुलशेर, पिता मो. मुस्ताक अंसारी, निवासी काछीपुर, लहेरियासराय, जिला दरभंगा के नाम पर पंजीकृत है।
वाहन स्वामी से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि उक्त बाइक वर्ष 2024 में चोरी हो गई थी। इस संबंध में दरभंगा नगर थाना कांड संख्या-97/24, दिनांक 02 मई 2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चोरौत पुलिस ने कहा कि चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री और शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)