सीतामढ़ी :- भारी मात्रा में नेपाली देशी शौफी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- जिले के सोनबरसा पुलिस ने एक पिकअप, एक बाइक सहित भारी मात्रा में नेपाली देशी शौफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के भलुआहा गांव निवासी शत्रुधन मंडल के पुत्र नितेश मंडल व रमनगरा गांव निवासी शिव शंकर राय के पुत्र रवि कुमार के रुप में की गई है।......
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- जिले के सोनबरसा पुलिस ने एक पिकअप, एक बाइक सहित भारी मात्रा में नेपाली देशी शौफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के भलुआहा गांव निवासी शत्रुधन मंडल के पुत्र नितेश मंडल व रमनगरा गांव निवासी शिव शंकर राय के पुत्र रवि कुमार के रुप में की गई है।
थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि फरछहिया से रमनगरा जाने वाले पथ में चिमनी के समीप शनिवार के अहले सुबह रमनगरा गांव के तरफ से आ रही पिकअप बीआर 06 जीए /3844 व अपाचे बाइक बीआर 30 एजी /7415 से जुट के 45 बोरी में 5400 बोतल देशी शौफी शराब 300 एमएल सीतामढ़ी की ओर जा रहा था। इसी बीच सब इंस्पेक्टर धीरज कुमार, संजय कुमार गुप्ता व शस्त्र बलों ने आगे से घेरकर तलाशी ली। जिसमें नेपाली देशी शोफी शराब बरामद किया गया। बाइक, पीकअप और शराब को जब्त कर दोनों तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)