सीतामढ़ी :- नेपाल से गांजा लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते नेपाली तस्कर गिरफ्तार
सागर कुमार, चंपारण टुडे , ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- परिहार इंडोनेपाल सीमा पर नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस दौरान एसएसबी 51वीं बटालियन कन्हवां कंपनी हेडक्वार्टर अंतर्गत गोरहारी बीओपी कैंप के जवानों ने एक नेपाली तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब एक किलो गांजा और एक साइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार लालू दास तमता नेपाल के महोत्तरी जिला अंतर्गत जलेश्वर थाना क्षेत्र के अजनपट्टी परसा गांव निवासी सुखदेव दास तमता का पुत्र हैं। असिस्टेंट कमांडेंट .........
सागर कुमार, चंपारण टुडे , ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- परिहार इंडोनेपाल सीमा पर नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस दौरान एसएसबी 51वीं बटालियन कन्हवां कंपनी हेडक्वार्टर अंतर्गत गोरहारी बीओपी कैंप के जवानों ने एक नेपाली तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब एक किलो गांजा और एक साइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार लालू दास तमता नेपाल के महोत्तरी जिला अंतर्गत जलेश्वर थाना क्षेत्र के अजनपट्टी परसा गांव निवासी सुखदेव दास तमता का पुत्र हैं। असिस्टेंट कमांडेंट दीपक मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह गोरहारी बीओपी से विशेष गश्ती दल सीमा क्षेत्र की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान सूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 310/3 के पास नेपाल से गांजा की खेप भारतीय क्षेत्र में लाई जाने वाली है। सूचना मिलते ही जवानों ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी। करीब 10:20 बजे नेपाल की ओर से साइकिल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पैकिंग सहित करीब एक किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अजनपट्टी, परसा में एक अज्ञात व्यक्ति से उसे गांजा मिला था, जिसे लेकर वह भारत आ रहा था। खेप बेला थाना क्षेत्र के उसरैना गांव निवासी पुरन दास को देना था। आरोपी को गांजा और साइकिल के साथ बेला पुलिस को सौंप दिया गया।

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)